Homeउत्तराखंडराहुल गांधी से पूछताछ व कांग्रेस कार्यक र्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर...

राहुल गांधी से पूछताछ व कांग्रेस कार्यक र्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों ने किया राजभवन का घेराव

दिल्ली में पुलिस द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में घुसकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती गिरफ्तार करने व राहुल गांधी से जबरदस्ती ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने देशभर में अलग-अलग प्रदेशों में विरोध प्रकट किया। इसी कड़ी में आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप-नेता भुवनचंद कापड़ी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकरता और

विधायकों ने राजभवन का घेराव किया। जबकि पुलिस द्वारा वहां बैरिकेटिंग लगाकर भीड़ को आगे बढ़ने से रोका गया तथा सभी की गिरफ्तारी कर उन्हंे पुलिस लाईन लाया गया। जहां बाद में सभी को छोड़ दिया गया। इससे पूर्व सुबह के समय बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुये और जुलूस के रुप में राजभवन की ओर कूच किया। लेकिन वहां भारी पुलिस बल मौजूद होने के कारण कांग्रेसी आगे नहीं बढ़ पाये। वहीं पुलिस और कांग्रेसियों के बीच में तीखी नोंक-झोंक भी हुई। इस दौरान सभी कांग्रेसी राहुल गांधी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। साथ ही उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साध और कहा कि सरकार अपने पद का दुरूपयोग करते हुए ईडी सरकार के इशारे पर राहुल गांधी से पूछताछ कर रही हैं। जो राष्ट्रीय नेता का अपमान हैं, इसे कांग्रेसी कतई सहन नहीं करेंगे। इस धरना-प्रदर्शन में सूर्यकांत धस्माना, राजपाल खरोला, आशीष सैनी, सुभाष सैनी, हेमेन्द्र चौधरी, यशपाल राणा, गरिमा दसौनी, कलीम खान, गुड्डू पार्षद, दिनेश कौशिक, रीतू कंडियाल, विधायक रवि बहादुर, सुशील राठी, रईस अहमद, लवी त्यागी, संजय पालीवाल, सूरज नेगी, धर्मपाल, रणबीर नागर, मो. शकील, दीपक वर्मा, शांति रावत, विजय सारस्वत, मो. साहिल, राजबीर सिंह समेत हजारों की संख्या में कांग्रेसीगण मौजूद रहे

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments