Homeअपराधउत्तराखंड : भाजपा नेता ने फोड़ा4 रुपये के लिए 15...

उत्तराखंड : भाजपा नेता ने फोड़ा4 रुपये के लिए 15 साल के बच्चे का सिर

उत्तराखंड : भाजपा नेता की गुंडई, 4 रुपये के लिए फोड़ दिया 15 साल के बच्चे का सिर हरिद्वार: हरिद्वार में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां चार रुपये के लिए भाजपा नेता ने 15 साल के लड़के का सिर फोड़ दिया।

हरकी पैड़ी क्षेत्र में चप्पल खरीदने के दौरान चार रुपये को लेकर दिल्ली के एक परिवार के साथ भाजपा नेता और कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। यह परिवार दर्शन करने हरिद्वार आया था। कहा-सुनी के बाद भाजपा नेता और अन्य युवकों ने मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान 15 साल के लड़के के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वो लहूलुहान हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराया। पुलिस ने भाजपा नेता संजय त्रिवाल समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पराप्त के जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से एक श्रद्धालु परिवार गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आया था। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के बाद परिवार खरीदारी के लिए अपर रोड पहुंचा। यहां सचिन चप्पल स्टोर से परिवार चप्पल खरीदने लगा। परिवार के पास चार रुपये कम पड़ गए।

इसी बात को लेकर परिवार और दुकानदार के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि तभी दुकानदार व उसके साथियों ने मिलकर परिवार के साथ मारपीट कर दी। 15 साल के लड़के का सिर तो फोड़ा ही। महिलाओं के साथ भी अभद्रता की

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments