Homeउत्तराखंडरिश्तों को किया कलंकित, मां ने बेटे रचाई दूसरी शादी, पति पहुंचा...

रिश्तों को किया कलंकित, मां ने बेटे रचाई दूसरी शादी, पति पहुंचा थाने

ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के बारे में जिसने भी सुना, हैरान रह गया। मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां सौतेली मां ने पति की पहली पत्नी के बेटे से शादी कर ली।

पीड़ित पति ने पत्नी और बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। ये मामला चौकी बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव का है। बुधवार को चौकी पहुंचे पीड़ित व्यक्ति ने जब अपनी समस्या बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई।

पीड़ित इंदर राम के अनुसार पहली पत्नी की मौत के बाद उसने करीब 11 साल पहले दूसरी शादी कर ली जिसके चलते पहली पत्नी से हुए दो बेटे उसे छोड़कर चले गए। दूसरी पत्नी से तीन बच्चे (दो बेटी व एक बेटा) हैं। कुछ समय बाद उसके बेटों का घर पर आना जाना हो गया।

आरोप है कि पिछले दिनों उसकी दूसरी पत्नी ने मां-बेटे के पवित्र रिश्तों को दरकिनार कर रिश्तों को कलंकित करने वाला कदम उठाया है। इंदर राम की पत्नी ने सौतेले बेटे से शादी कर ली। शिकायत में महिला पर घर में रखी करीब 20 हजार रुपये की रकम भी निकाल कर ले जाने का आरोप लगाया गया है।

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments