HomeUncategorizedतेल कलश और आदिगुरू शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ के लिए हुई रवाना

तेल कलश और आदिगुरू शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ के लिए हुई रवाना

चमोल तेल कलश गाडू घड़ा और आदिगुरू शंकराचार्य की गद्दी के नृसिंह मंदिर से रवाना होने से पूर्व स्थानीय महिला मंगल दलों से जुड़ी महिला समूहों ने मांगलिक गीत गाकर भगवान बदरी विशाल के जयकारे लगाए हुए मुख्मंत्री पुजारी रावल सहित आदिगुरु की पवित्र गद्दी को बदरीनाथ धाम के लिए विदा किया।

शनिवार की सुबह उद्धव और कुबेर की चल विग्रह डोलियों के साथ शंकराचार्य जकी गद्दी बदरीनाथ धाम के लिए निकलेगी। जिसके बाद आठ मई को ब्रह्ममहुर्त पर भगवान बद्रीविशाल के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जाएंगे।

जोशीमठ के नृसिंह मंदिर में बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी की उपस्थिति में मां लक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और पगड़ी पूजा की गई। इस दौरान धर्माधिकारी, अपर धर्माधिकारी, वेद पाठी, मंदिर समिति से जुड़े तमाम हक हकुकधारियों के साथ-साथ कुल पुरोहित ने शंकराचार्य की गद्दी को रवाना करने से पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments