Homeउत्तराखंडअपनी शादी में डांस करते, दूल्हे की मौत, जश्न के माहौल में...

अपनी शादी में डांस करते, दूल्हे की मौत, जश्न के माहौल में पसरा मातम

गुजरात के सूरत में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबका दिल दहला दिया। यहां मांडवी तहसील के अरेठ गांव में बारात घर से दुल्हन के घर के लिए निकल ही रही थी। दूल्हे के दोस्तो ने उससे डांस की जिद्द की तो दूल्हा डांस करने लगा। बारात निकलने ही वाली थी कि डीजे पर डांस करते-करते अचानक दूल्हा गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार गांव के मितेश भाई चौधरी (33) की बारात बालोड तहसील के धामोंदला गांव जाने वाली थी। बारात जाने से पहले की अधिकांश रस्में पूरी कर ली गई थी। थोड़ी ही देर में बारात निकलने वाली थी। खुशी के मौके पर परिजन और दूल्हे के दोस्त डीजे पर नाच रहे थे।

दोस्तों को नाचता देख मितेश भी खुद को रोक नहीं पाया और वह भी डीजे पर पहुंच गया। इस दौरान डांस कर रहे मितेश को उसके दोस्तों ने कंधे पर बैठा लिया और नाचने लगे। तभी अचानक मितेश के छाती में दर्द शुरू हुआ। परिजन मितेश को स्थानीय अस्पताल लाये। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज करने से मना कर दिया और बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

फिर उसे बारडोली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना के मिलते ही चौधरी परिवार में मातम छा गया। शादी के कुछ घंटे पहले मितेश की मौत ने सब कुछ बदल गया. जहां ढोल नगाड़े बज रहे थे वहां मातम छा गया। दुल्हन पक्ष के घर में भी कोहराम मच गया। दुल्हन के मेहंदी रचे हाथ भी आंसुओं से धुल गए।

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments