Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री के आदेश पर सीओ रुड़की ने चलाया सत्यापन अभियान, कई...

मुख्यमंत्री के आदेश पर सीओ रुड़की ने चलाया सत्यापन अभियान, कई लोगों के किये चालान

सीओ रुडकी के नेतृत्व में सिविल लाइन और गंगनहर कोतवाली व कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने कलियर और आसपास के क्षेत्रों में श्रमिकों, किरायदारों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के लिए सत्यापन अभियान चलाया। जिसमें मकान स्वामियो और बाहरी लोगों के चालान किये गए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सीओ रुडकी विवेक कुमार के नेतृत्व में सिविल लाईन कोतवाली प्रभारी दवेंद्र चौहान, गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल और कलियर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी के साथ कलियर में हज हाउस रोड, अब्दाल शाह बस्ती, नई बस्ती मुकर्रबपुर, धनौरी रोड, रुडकी रोड और टंकी चौक के पास झुग्गी झोपड़ियों में बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। सीओ रुडकी विवेक कुमार ने बताया कि कलियर और आसपास के क्षेत्रों में फोर्स के साथ मिलकर घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है। जिन मकान मालिकों ने अपने -अपने किरदारों का सत्यापन नही कराया, उनसे जुर्माना वसूल किया गया। बाहर से आने वाले ठेली-रेहड़ी व मजदूरों और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों का भी सत्यापन किया गया। इसके लिए उनके आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज जांचे गये। जिसके पास दस्तावेज नही पाए गये, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। इस दौरान एसआई गिरीश चंद, एसआई देवेंद्र चौहान, शिवानी नेगी, कांस्टेबल संदीप कुमार, विपिन चंद्र, संजय पाल, एलआईयू प्रभारी कलियर भूपेंद्र मेहता, अमित गिरी, एसआई नरेश गंगवार आदि ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments