Homeउत्तराखंडउत्तराखंड : यहां दूल्हे की चप्पलों से क्यो की गई कुटाई, देखेंपूरा...

उत्तराखंड : यहां दूल्हे की चप्पलों से क्यो की गई कुटाई, देखेंपूरा मामला…

गदरपुर: गदरपुर कांबोज धर्मशाला में हो रही शादी में उस वक्त हंगामा मच गया, जब दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली कीर्ति सैनी नाम की महिला गदरपुर पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गई। हंगामे के चलते शादी रुकवा दी गई और लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे की चप्पलों से धुनाई कर दी। पुलिस लोगों की भीड़ से दूल्हे को बचाकर गदरपुर थाने में ले आई।

दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला कीर्ति सैनी ने बताया कि उनका मायका मेरठ में और उसकी शादी मुरादाबाद के कांड तहसील के गांव में हुई थी। आरोपी दूल्हा खुद को फोजी बताता है। महिला का आरोप था कि पहले भी उसका एक बार तलाक हो चुका है। उसका कहना है कि उनकी शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। आरोप लगाया कि आए दिन मारपीट करता था और दहेज की मांग करता था, जिस पर उनका विवाद चल रहा था।

खुद को दूल्हे की पहली पत्नी बताने वाली महिला का कहना है कि उन्होंने युवक के पीछे डिटेकटीव लगा रखा था, जिसने उनको उसके दूसरी शादी करने की जानकारी दी। उसके बाद वो मथुरा से गदरपुर पहुंचे। कीर्ति सैनी के भाई का कहना है कि इस लड़के ने उनकी बहन को भी धोखा दिया था और आज गदरपुर में भी यह धोखे से शादी कर रहा था। गदरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी रुकवा दी।

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments