Homeउत्तराखंडभाजपा के सिर फोड़ा महंगाई ठीकरा गैस,पेट्रोल,डीजल की बढ़ती दरों पर कांग्रेसियों...

भाजपा के सिर फोड़ा महंगाई ठीकरा गैस,पेट्रोल,डीजल की बढ़ती दरों पर कांग्रेसियों ने फूंका केन्द्र व प्रदेश सरकार का पुतला

भाजपा की प्रदेश सरकार ने फिर से जनता पर महंगाई की मार थोपना शुरू कर दी हैं। आज महंगाई के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सिविल लाईन स्थित चन्द्रशेखर चौक पर भाजपा की प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस मौके पर बोलते हुए किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी हैं। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने रसोई गैस सिलेण्डर पर 50 रुपये बढ़ाकर फिर से जनता पर महंगाई थोपी हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल- डीजल पर भी लगातार इन सरकारों द्वारा लगातार महंगाई बढ़ाई जा रही हैं, जो जनता के हित में नहीं हैं। जिसके चलते आज कांग्रेसियों ने एकत्रित होकर सिविल लाईन स्थित शहीद चन्द्रशेखर चौक पर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में साफ लिखा था कि यदि कांग्रेस की सरकार आई, तो जनता को महंगाई से निजात देगी, लेकिन कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई किन्तु भाजपा ने पुनः सत्ता में आते ही फिर से महंगाई बढ़ाना शुरू कर दिया। जो देश व प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार महंगाई पर कंट्रोल नहीं करती, तब तक कांग्रेस का सरकार के खिलाफ लगातार विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। पुतला दहन करने वालों में ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी, महानगर अध्यक्ष कलीम खान, आदि मौजूद रहे ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments