Homeउत्तराखंडहरीद्वार भेल ऑक्सीजन प्लांट में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, कर्मचारियों की...

हरीद्वार भेल ऑक्सीजन प्लांट में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, कर्मचारियों की बिगड़ी हालत

हरिद्वार: हरिद्वार से बड़ी खबर है। यहां बीएचईएल में स्थिापित गैस प्लांट में गैस रिसाव हो गया, जिससे गैस प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव के चलते वहां काम करने वाले तीन कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। कर्मचारियों को आनन-फानन में बीएचईएल अस्पताल ले जाया गया।

भेल प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ऑक्सीजन गैस का रिसाव हुआ था, पर समय रहते उस पर काबू पा लिया गया। गैस रिसाव होने से सामान्य रूप से तीन कर्मी प्रभावित हुए थे। जिन्हें तत्काल बीएचईएल मेन अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ले जाया गया। जहां उन्हें स्वस्थ पाए जाने पर घर भेज दिया गया

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments