Homeअपराधउत्तराखंड: फिर हुई मासूम दुष्कर्म, की सीकर पकड़ा गया आरोपी

उत्तराखंड: फिर हुई मासूम दुष्कर्म, की सीकर पकड़ा गया आरोपी

लालकुआं: लालकुआं में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। श्रमिक मोहल्ले में दो बच्चों के बाप ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म किया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर से सटी एक श्रमिक बस्ती निवासी व्यक्ति ने पुलिस कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि उसके पड़ोस में रहने वाला दो बच्चों का पिता साबाज उर्फ शहनवाज लंबे समय से उनकी नाबालिग पुत्री पर बुरी नजर रखता था।

बीती रात आरोपित नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसने जबरन उसे दबोच कर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा घर में किसीको बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म किए जाने से बदहवास हुई बेटी ने घर लौटकर परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित परिवार ने आरोपित पर नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज ने बताया कि आरोपित की हरकतों से पीड़ित परिवार पहले से ही परेशान था। बीती रात उसे मौका मिला और उसने बालिका से दुष्कर्म कर दिया। इस पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 एवं पोक्सो अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments