Homeउत्तराखंडउत्तराखंड : बॉर्डर चेक पोस्ट पाबंदी खत्म कोरोना की अब जांच नही...

उत्तराखंड : बॉर्डर चेक पोस्ट पाबंदी खत्म कोरोना की अब जांच नही होगी

देहरादून : कोरोना को लेकर नया आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत उत्तराखंड आने वाले बाहरी लोगों को आरटी-पीसीआर टेस्ट नहीं कराना पड़ेगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही पर्यटन स्थलों पर आने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा होगा। जिसका सीधा लाभ लोगों को होगा।

कोरोना संक्रमण की दर कम होने के बाद सरकार और शासन ने निर्णय लिया है कि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के साथ ही जिले की सीमाओं पर स्थित चेकपोस्टों पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच बंद कर दी जाए। आदेश आते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने तत्काल प्रभाव से रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी बस डिपो और आशारोड़ी चेकपोस्ट समेत तमाम चेकपोस्टों पर कोरोना जांच बंद करने के निर्देश दे दिए।

मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से आदेश जारी होने के साथ ही रेलवे स्टेशन समेत तमाम स्थानों पर जांच को बंद कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और आशारोड़ी समेत तमाम चेकपोस्टों पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच किए जाने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सबसे अधिक दिक्कत उन रेल यात्रियों को हो रही थी जो ट्रेनों में लंबी दूरी की यात्रा करने के बाद देहरादून पहुंचने पर उन्हें रेलवे स्टेशन के बाहर कोरोना जांच को लेकर काफी देर तक लाइनों में लगना पड़ता था।

आशारोड़ी समेत तमाम चेकपोस्टों पर भी थी, जहां दूसरे राज्यों से चार पहिया वाहनों से आने वाले यात्रियों को लाइनों में लगकर कोरोना जांच करानी पड़ रही थी। अब यात्रियों को इस झंझट से मुक्ति मिल गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि सरकार, शासन के निर्देश पर फिलहाल रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, चेकपोस्टों पर कोरोना जांच बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब यात्रियों को कहीं पर भी कोरोना जांच कराने की जरूरत नहीं है।

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments