Homeउत्तराखंडबसपा प्रत्याशी हाजी तनवीर कुरेशी के धुआंधार प्रचार ने उड़ाई विपक्षियों की...

बसपा प्रत्याशी हाजी तनवीर कुरेशी के धुआंधार प्रचार ने उड़ाई विपक्षियों की नींद

Share

रुड़की। रुड़की विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी हाजी तनवीर कुरैशी डोर-टू-डोर जाकर लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान आज उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के कई मौहल्लों में जाकर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि बहुजन समाज पार्टी में ही सर्वसमाज का हित निहित हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा व कांग्रेस की सरकार पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि इन सरकारों ने कभी भी जनता के हितों का ध्यान नहीं रखा। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को छलने का काम किया और योजनाओं के नाम पर सिर्फ जनता के टैक्स की बंदरबांट की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनने जा रही हैं और उत्तराखण्ड की तस्वीर तभी बदल जायेगी। साथ ही कहा कि जिस प्रकार का समर्थन उन्हें इस विधानसभा सीट पर मिल रहा हैं, निश्चित रुप से उनकी जीत होगी और वह विधानसभा में विकास के कार्यों को और गति देने का काम करेंगे। इस दौरान जनता ने उन्हें जीत का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि जनसंपर्क के दौरान जिस तरह से बसपा प्रत्याशी हाजी तनवीर कुरैशी को जनता का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा हैं, उससे वह कापफी मजबूत नजर आ रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments