Homeउत्तराखंडकिसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी सेठपाल परमार ने रुड़की से कांग्रेस प्रत्याशी...

किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी सेठपाल परमार ने रुड़की से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल राणा के लिए मांगे वोट

Share

रुड़की। किसान कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष चौ. सेठपाल परमार ने रुड़की विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी यशपाल राणा के पक्ष में आसफनगर में डेार-टू-डोर जनसंपर्क किया और जनता से उन्हें जिताने की अपील की। इस दौरान चौ. सेठपाल परमार ने कहा कि रुड़की की जनता बदलाव का मन बना चुकी हैं और जनता का असीम प्यार यशपाल राणा को मिल रहा हैं। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम आदमी का जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड फेंकने का यह सही समय हैं। किसी के बहाकवे में न आये और 14 फरवरी को जब वोट डलाने के लिए जायें, तो हाथ के पंजे पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से जिताने का काम करें। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी यशपाल राणा ने भी हाथ जोड़कर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और कहा कि जीतने के बाद वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे। राजनीति में वह पैसा कमाने के लिए नहीं सेवा करने के लिए आये हैं। इस दौरान बड़े बुजुर्गों ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।

Share

The post किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी सेठपाल परमार ने रुड़की से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल राणा के लिए मांगे वोट appeared first on uttarakhandupdate.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments