HomeUncategorizedउत्तराखण्ड:व्यापारियों ने जीएसटी के विरोध में फूंका सरकार का पुतला

उत्तराखण्ड:व्यापारियों ने जीएसटी के विरोध में फूंका सरकार का पुतला

जीएसटी सर्वे के विरोध में व्यापारियों ने यहां मुख्य चैराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही जीएसटी सर्वे के निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग की शुक्रवार को नगर के व्यापारी एवं व्यापार संघ के पदाधिकारी पेट्रोल पंप पर एकत्रित हुए। जिसके बाद रैली निकालते हुए मुख्य बाजार पहुंचे। यहां व्यापारियों ने जीएसटी सर्वे के विरोध में नारेबाजी की। व्यापार संघ के प्रांतीय पदाधिकारी राकेश कुमार डिमरी, ईश्वरी मैखुरी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, सचिव उमेश खंडूड़ी ने कहा कि जब व्यापारियों ने जीएसटी में पंजीकरण कर कर प्रणाली का नियमानुसार पालन कर रहे हैं तो सरकार जबरन जीएसटी सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार जल्द इस फैसले को वापस नहीं लेती को पूरे देशभर में व्यापारी सड़कों पर उतकर आंदोलन के लिए विवश होगा। प्रदर्शन करने वालों में सुशील थपलियाल, पुष्कर रावत, कांति पुजारी, अनूप चैहान, अनिल डिमरी, एमएस बिष्ट, चंद्रशेखर जुयाल, जर्नादन चमोली, विनोद डिमरी, महेश खंडूड़ी, कांति बल्लभ, हरीश सती, राजेंद्र सिंह रावत सहित कई व्यापारी शामिल थे

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments