HomeUncategorizedदेहरादून से मुंबई विस्तारा की एक और फ्लाइट, आखिर कब से...

देहरादून से मुंबई विस्तारा की एक और फ्लाइट, आखिर कब से कबतक tap जानें

नवीन कुमार रिपोर्टर

देहरादून-मुंबई के बीच हवाई सफर करने वालों को अब एक और विकल्प मिलने जा रहा है। विमानन कंपनी विस्तारा सोमवार से देहरादून-मुंबई हवाई रूट पर एक और अतिरिक्त फ्लाइट संचालित करने जा रहा है यह अतिरिक्त फ्लाइट 31 मई तक इस रूट पर उड़ान भरेगी। यात्रियों संख्या सही रही तो इस फ्लाइट को नियमित भी किया जा सकता है। विस्तारा ने समर शेड्यूल में देहरादून-दिल्ली और देहरादून-मुंबई के बीच अपनी दो फ्लाइट शुरू की थी। जो वर्तमान में नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं, लेकिन इस बीच गो फर्स्ट के सामने वित्तीय संकट छाने के कारण उसने अपनी देहरादून-मुंबई की फ्लाइट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है इसे देखते हुए विस्तारा ने देहरादून-मुंबई रूट पर 17 मई से 31 मई तक के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू की है, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विस्तारा अब एक और अतिरिक्त फ्लाइट 22 मई से शुरू करने जा रहा है। एयरपोर्ट सुत्रों के अनुसार यह फ्लाइट मुंबई से उड़ान भरकर शाम साढे छह बजे देहरादून में लैंड होगी देहरादून से यात्रियों को लेकर शाम सात बजे मुंबई को टेक ऑफ करेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद अब विस्तारा की मुंबई के लिए तीन और दिल्ली के लिए एक फ्लाइट हो जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments