HomeUncategorizedबहन की होने वाली थी शादी, छोटी बहन गहने लेकर प्रेमी संग...

बहन की होने वाली थी शादी, छोटी बहन गहने लेकर प्रेमी संग फरार

रुद्रपुर। एक युवती अपनी बड़ी बहन की शादी के लिऐ रखे गहने और नगदी लेकर फरार हो गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार तीन पाली डाम, फुलसुंगा थाना ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 साल की पुत्री को खेड़ा निवासी पंकज पुत्र बच्ची लाल अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है। पुत्री को भगाने में अजीम व मन्नू निवासीगण खेड़ा रुद्रपुर का भी हाथ है। आरोप है कि घर में बड़ी पुत्री की शादी है। उसके लिए शादी में देने के लिए जेवरात व नगद 50 हजार रुपये घर में रखे थे। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी पंकज के बहकावे में आकर आभूषण व रुपये अपने साथ ले गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पंकज, अजीम व मन्नू के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments