HomeUncategorizedउत्तराखण्ड: STF ने पेपर लीक मामले में संपन्न राव को किया...

उत्तराखण्ड: STF ने पेपर लीक मामले में संपन्न राव को किया गिरफ्तार

देहरादून। पेपर लीक में अब तक कुल 92 लाख कैश बरामद किए जा चुके साथ ही पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगणों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया,दर्जनों बैंक अकाउंट को फ्रिज भी किया जा चुका है. एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा उत्तर प्रदेश के नकल माफियों के अहम साथी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर अभियुक्त संपन्न राव को एसटीएफ द्वारा गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है और नकल सरगना सादिक मूसा का साथी है. अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पहले अन्य अभियुक्त के साथ परीक्षा से पहले हल्द्वानी में आकर रुकना और पेपर लीक करने में अहम भूमिका पाई गई है. एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अभियुक्त संपन्न से परीक्षा लीक प्रकरण से प्राप्त 3.80 लाख भी बरामद हुए है. एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अन्य अभियुक्त विपिन बिहारी के घर से परीक्षा में पेपर लीक के माध्यम से प्राप्त 6 लाख भी उसके लखनऊ स्थित आवास से बरामद किए गए है। ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments