HomeUncategorizedमहिला एडवोकेट ने कहा भारत देश की शान हैं बहादुर शिक्षित महिलाएं

महिला एडवोकेट ने कहा भारत देश की शान हैं बहादुर शिक्षित महिलाएं

हरिद्वार। महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरुक होना चाहिए। जागरूकता के अभाव में महिलाओं का शोषण होता है । पूर्व सदस्य जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार एडवोकेट पूजा सिंह ने महिलाओं के बारें बताया कि बहादुर महिलाएं भारत देश की शान है। महिलाओं का देश के लिए विशेष योगदान है। महिलाओं के उत्थान एवं उनको आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक न्याय उपलब्ध कराने के लिए, उनके अधिकारों से अवगत कराया जाना अति आवश्यक है। नारी सशक्तीकरण को पूरी तरह से बढ़ावा देने के लिए महिलाओं के लिए बनाए गए कानूनों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।

पूर्व सदस्य जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार एडवोकेट पूजा सिंह ने कहा कि महिलाओं का शिक्षित होना ही उनकी प्रगति की राह को आसान कर सकता है। सरकार को सभी लड़कियों को शिक्षित करना होगा और सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा। शिक्षित महिलाएं ही समाज में जागरूकता ला सकती हैं। तभी सच में नारी सशक्तीकरण होगा। शिक्षित नारी स्वरोजगार प्राप्त कर सकती है। इससे वह आर्थिक रूप से संपन्न हो सके। आर्थिक रूप से संपन्न नारी की दूसरों के प्रति निर्भरता नहीं रहेगी और वह सशक्त बन सकेगी।

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments