Homeअपराधआखिर क्यों हटाया उत्तर प्रदेश सेंट्रल वक्फ बोर्ड से वसीम रिजवी को

आखिर क्यों हटाया उत्तर प्रदेश सेंट्रल वक्फ बोर्ड से वसीम रिजवी को



उत्तरप्रदेश:शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेन्द्र नारायण त्यागी बर्खास्त
उत्तर प्रदेश शिया सेण्ट्रल वक्फ बोर्ड ने पूर्व चेयरमैन और वर्तमान सदस्य वसीम रिजवी उर्फ जितेन्द्र नारायण त्यागी को बोर्ड की सदस्यता से हटा दिया है। शुक्रवार को बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। फैसलों की जानकारी देते हुए चेयरमैन अली जैदी ने बताया कि लखनऊ के वक्फ आल इण्डिया शिया यतीमखाना की प्रबंध कमेटी को वक्फ अधिनियम के विपरीत करने के मामले में हुई जांच में दोषी पाया गया।
नई कमेटी को जिम्मेदारी सौंपी सिया यतीम खाने की
प्रबंध कमेटी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया। इस कमेटी के अध्यक्ष वसीम रिजवी उर्फ जितेन्द्र नारायण त्यागी थे। बोर्ड ने अब इस प्रबंध कमेटी का अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद मियां आब्दी को बनाया है, उनकी अध्यक्षता में अब नई कमेटी शिया यतीमखाने की देखभाल करेगी।
एक अन्य फैसले में बोर्ड ने वक्फ कर्बला मलकाजहां के मुतवल्ली पद से भी वसीम रिजवी उर्फ जितेन्द्र नारायण त्यागी को इस पद से भी बर्खास्त किया। रिजवी के खिलाफ इस वक्फ सम्पत्ति में कई अनियमितताएं बरतने के आरोप सही पाये जाने पर यह कार्रवाई की गई। बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी ने बताया कि वसीम रिजवी शिया यतीमखाने की प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष के नाते शिया वक्फ बोर्ड का चुनाव लड़कर सदस्य बने थे, अब चूंकि रिजवी उक्त प्रबंध कमेटी से बर्खास्त कर दिए गए हैं, इसलिए अब वह बोर्ड के सदस्य नहीं रहे। इस बारे में जल्द ही शासन को सूचना भेज दी जाएगी।

लखनऊ के रूस्तमनगर स्थित दरगाह हजरत अब्बास के चढ़ावे के हिसाब किताब में अनियमितता की जांच के बाद वहां की प्रबंध कमेटी को बर्खास्त कर दिया गया है। अब दरगाह को बोर्ड द्वारा सीधे अपने नियंत्रण में लेते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मीसम रिजवी को वहां का प्रशासक बनाया गया है। इससे पूर्व यहां के मुतवल्ली रफीकुल थे।
इसके अलावा शुक्रवार की बैठक में मजार शाहिद सालिम आगरा, दरियावाली मस्जिद लखनऊ, वक्फ हाजरा बेगम हादी बेगम, वक्फ मस्जिद हसन रजा खां फैजाबाद, वक्फ मासूम दौलत अमरोहा के मुतवल्लियों को वक्फ अधिनियम 1995 की धारा 67 और 64 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इन मुतवल्लियों के खिलाफ अनियमितताओं की शिकायतें मिली हैं। वक्फ कर्बला अब्बासबाग हरदोई रोड ठाकुरगंज के मुतवल्ली

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments